फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विशेष कैंप में 141 मरीजों की हुई सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को निशुल्क सर्जिकल उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित विशेष सर्जिकल अभियान 22 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। उपायुक्त अजय कुमार ने जिले के सभी आयुष्मान कार्डधारकों से अपील की है कि जिनको किसी प्रकार की सर्जरी या उपचार की आवश्यकता है वे समय पर सरकारी अस्पतालों से संपर्क कर इस महत्वपूर्ण पहल का अधिकतम लाभ उठाएं। पिछले 5 दिनों में कुल 569 मरीजों का उपचार किया गया है, जिनमें 141 मरीजों की सफल सर्जरी की गई।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और आशा वर्कर्स को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक क्षेत्र में ईएनटी, गायनोकोलॉजी, जनरल सर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स से संबंधित मामलों की पहचान कर मरीजों को सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में रेफर किया। अस्पताल में आयुष्मान लाभार्थियों के लिए विशेष सहायता काउंटर बनाया गया है, जहां पंजीकरण से लेकर ऑपरेशन तक की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। सीएमओ डॉ. अलका सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को योजनांतर्गत गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें