फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कंपनी के बाथरूम में महिला कर्मियों की वीडियो बनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजाअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत महिला कर्मियों की कंपनी के बाथरूम में वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कंपनी कर्मचारी के खिलाफ बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया। वहीं आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। आरोपी कंपनी में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोहना रोड पर स्थित मल्टीनेशनल कंपनी में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी बाथरूम में महिला कर्मचारियों की छुप कर वीडियो बना रहा था। रात के समय वीडियो बनाने के दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। उसकी वजह से फोन की लाइट जल गई और फोन नीचे गिरने पर महिला को पता चल गया। महिला कर्मी ने इस मामले की जानकारी प्रबंधन को दी। कंपनी प्रबंधन ने आरोपी दीपक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया गया है। बादशाहपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया या है। उसके मोबाइल की भी जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें