निगम का मेगा प्लान...सड़कों पर अब नहीं दिखेगी धूल-गंदगी
नंबर गेम- 470 करोड़ रुपये का रोडमैप तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सड़कों पर फैली धूल और गंदगी को लेकर नगर निगम ने इलाके की स्वच्छता को लेकर एक मेगा प्लान तैयार किया है, जिसके लिए 470 करोड़ रुपये का रोडमैप तैयार किया है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि जब शहर सो रहा होगा, तब मशीनें सड़कों को चमका रही होंगी।
सफाई व्यवस्था को हाई-टेक बनाने के लिए निगम ने मशीनों का एक बड़ा बेड़ा उतारने का फैसला किया है। इसमें 20 बड़ी रोड स्वीपिंग मशीनें मुख्य सड़कों और एक्सप्रेसवे की सफाई करेंगी। 4 मध्यम साइज की मशीनें जो संकरी सड़कों और रिहायशी इलाकों के मोड़ तक पहुंचेंगी। सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम रहे, इसलिए सफाई का काम रात के समय किया जाएगा। वहीं, हर 30 कर्मचारियों पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली होगी। अब कूड़े को सड़कों के किनारे से साथ-के-साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर हटाया जाएगा।
शनिवार और रविवार को जब बाजारों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है, तब गंदगी से निपटने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। निगम का यह कदम न केवल शहर को सुंदर बनाएगा, बल्कि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को कम करके प्रदूषण स्तर एक्यूआई में भी सुधार लाएगा।
-
पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त शहर के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम गुरुग्राम के तत्वावधान में आरसीएम सेपियंस ग्लोबल स्कूल एवं आरएमजी वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम अभियान के अंतर्गत एक व्यापक पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर इसे जन-आंदोलन का रूप देना रहा। कार्यक्रम में नगर निगम गुरुग्राम की मेयर राज रानी मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। ब्यूर