गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की हवा शनिवार को एक बार फिर खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 244 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है। इससे पहले शुक्रवार को शहर की हवा में करीब दो महीने बाद काफी सुधार देखने को मिला था, जिससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की थी। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, मानेसर का एक्यूआई 122 दर्ज किया गया। संवाद