फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी ने कबूला जुर्म, पिता के पास पिस्टल छिपाने की बात बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दस दिन पहले एसजीटी यूनिवर्सिटी में मेडिकल के छात्र की गोली मार कर हुई हत्या के मुख्य आरोपी पंखिल उर्फ लकी की सोमवार को तीन दिन की रिमांड पूरी हुई। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और वारदात में इस्तेमाल पिस्टल पिता के पास होने की बात कही है। सीआईए सेक्टर दस की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

लड़की के विवाद में नजफगढ़ के रहने वाले लकी ने अपने भाई नितेश के साथ मिलकर मेडिकल के छात्र विनीत की गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, उसकी दोस्त नर्सिंग की छात्रा थी। जिसकी पहले विनीत से दोस्ती थी और बाद में उससे दोस्ती हो गई। उससे दोस्ती के बाद भी वह विनीत से बात करती थी। यह बात उसे नागवार लगती थी। इसके चलते उसने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी गोली मार कर हत्या की थी।
सीआईए सेक्टर दस की टीम ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। इस दौरान पुलिस ने उससे पूछताछ की और घटना स्थल की निशानदेही कराने के साथ सोनीपत में उसके मौसी के घर भी ले कर गई थी। सीआईए सेक्टर दस प्रभारी बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पिस्टल पिता के पास छिपाने की बात कही है। पुलिस को अब उसके पिता धनंजय व भाई नितेश की तलाश है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही अन्य बातों का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन

युवती का मोबाइल भी तोड़ चुका है लकी
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि युवती का विनीत से बात करना और उसका फोन न उठाना लकी को बुरा लगता था। एक बार युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था जिसके बाद वह उसके पास पहुंचा और उसका फोन छीन कर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया था।
शिकायतकर्ता भी हो गया गायब
दस दिन पहले हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाले हर्ष का मोबाइल नंबर अब बंद आ रहा है। जांच के दौरान पुलिस ने उससे संपर्क करने का भी प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस हत्या के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता को जांच में शामिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें