फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में बारिश का कहर: तीन मंजिला इमारत गिरी, आठ दबे, एक की मौत, बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम

Sun, 18 Jul 2021 09:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

एससीपी पटौदी वीर सिंह सहित आसपास के सभी थाना प्रभारी व करीब 200 पुलिस जवान, छह फायर ब्रिगेड की गाडियां, पांच जेसीबी, करीब एक दर्जन से अधिक एबुलेंस मौके पर पहुंची।  
विज्ञापन
तीन मंजिला इमारत पर गिरी आसमानी बिजली, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के फर्रूखनगर के ख्वासपुर गांव में रविवार शाम कारगो डिलक्स कंपनी में श्रमिकों के रहने के लिए बनी तीन मंजिला इमारत बरसात के कारण भर-भरा कर गिर गई। अभी तक इमारत के मलबे से बचाव टीम ने एक शव बरामद किया है। जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षित निकालने मे कामयाबी हासिल की है। मलबे में अभी सात से आठ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।  

विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद जिला मुख्यालय से एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। एससीपी पटौदी वीर सिंह सहित आसपास के सभी थाना प्रभारी व करीब 200 पुलिस जवान, छह फायर ब्रिगेड की गाडियां, पांच जेसीबी, करीब एक दर्जन से अधिक एबुलेंस मौके पर पहुंची।  



खबर लिखे जाने तक इमारत के मलबे में दबे एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उसके पैर में चोट लगी है। घटना में घायल का नाम प्रदीप बताया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के लिए उसे फर्रूखनगर नागरिक अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र के विधायक सत्यप्रकाश जरावता के साथ सीएमओ विरेंद्र यादव व प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


एससीपी पटौदी वीर सिंह ने कहा कि मौके पर राहत कार्य जारी है। पहली सूचना आठ लोगों के दबने की है। अभी तक एक शव मिला है। जबकि दूसरे घायल प्रदीप को अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें