फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fazilpuria: JJP ने राहुल फाजिलपुरिया को बनाया लोकसभा उम्मीदवार, टिकट देने के पीछे हैं ये दो कारण

Tue, 16 Apr 2024 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

छोटे से गांव फाजिलपुर झड़सा के गायक पर जजपा ने दांव खेला है। विवादों से इनका नाता रहा है। 
विज्ञापन
राहुल यादव फाजिलपुरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम लोकसभा चुनाव में जजपा ने सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उसकी राजनैतिक पृष्ठ भूमि नहीं है। छोटे से गांव फाजिलपुर झड़सा के गायक पर जजपा ने दांव खेला है। विवादों से इनका नाता रहा है। राहुल यादव फाजिलपुरिया का युवाओं में क्रेज है। इसके साथ ही यादव मतदाता पर जोर रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

बता दें कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ''कपूर एंड सन्स'' (2016) का एक गाना ''कर गई चुल्ल'' के बाद फाजिलपुरिया चर्चा में आए थे। वैसे यह गाना चार साल पहले ही रिलीज हो गया था, लेकिन उस समय गाने की इतनी चर्चा नहीं हुई। फिल्म रिलीज के बाद ही ये गाना फेमस हुआ। एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद राहुल यादव फाजिलपुरिया एक बार फिर चर्चा में हैं।
विज्ञापन

ये है फाजिल पुरिया का बैक ग्राउंड
- फाजिलपुरिया यानी राहुल यादव, गुरुग्राम के एक छोटे-से गांव फाजिलपुर झड़सा के रहने वाले हैं।
- राहुल का गांव राजस्थान बॉर्डर से महज 40 किलोमीटर दूर है।
- अपने गांव को फेमस करने के लिए ही उन्होंने अपना नाम राहुल से बदलकर फाजिलपुरिया रख लिया।
- राहुल की शुरुआती पढ़ाई गुरुग्राम के सेक्टर 31 के एक प्राइवेट स्कूल से हुई।
- यहां उन्होंने एक्स्ट्रा एक्टिविटीज पर ज्यादा फोकस किया।
- फाजिलपुरिया ने एक साक्षात्कार में बताया था कि उनके स्कूल के लड़के हमेशा उनके आर्ट और बातचीत करने के तरीके का मजाक बनाते थे।
- तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वे अपने गांव को एक दिन जरूर फेमस करेंगे।
- स्कूल से निकलने के बाद उन्होंने अपने गाने पर फोकस किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें