गुरुग्राम । ड्रग्स इंस्पेक्टर का घरेलू सहायक परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में एक लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ड्रग इंस्पेक्टर अमनदीप चौहान ने बताया कि 30 मार्च को वह निरीक्षण के सिलसिले में रेवाड़ी तैनात थे। जरूरी काम के कारण पत्नी भी उस दिन घर पर नहीं थी। जब अगले दिन घर पर पहुंचे तो पाया घरेलू सहायक सुशील सरदार घर पर नहीं था और उसका फोन भी बंद आ रहा था। पीड़ित ने बताया कि उनके करीब एक लाख रुपये और उनकी पत्नी के सोने के जेवरात के साथ-साथ जरूरी कागजात चोरी हो गए हैं।