फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नाके से 200 कदम दूर झाड़ी में मिला अवैध हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फर्रुखनगर मार्ग पर सुल्तानपुर झील के आगे पुलिस नाके से 200 कदम दूरी पर एक झाड़ी में देसी पिस्तौल व कारतूस मिले। उड़ीसा के रहने वाले चाय के दुकानदार ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस अवैध हथियार अपने कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को अनुमान है कि जिस प्वाइंट पर अवैध हथियार मिला है उसके कुछ दूरी पर ही पुलिस का नाका लगता है। बदमाश उससे बचने के लिए झाड़ी में अवैध हथियार छुपाया होगा। उड़ीसा का रहने वाला गणेश वहीं पर परिवार के साथ रहता है और चाय की दुकान लगाता है। वह सड़क पर झाड़ी की ओर गया था, तो उसकी नजर हथियार पर पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें