फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार-पांच दिन बंद रह सकता है इफ्को चौक फ्लाईओवर

विज्ञापन
इफ्को चौक स्थित सर्विस लाइन पर बने फ्लाईओवर के नीचे टूटी हुई सीवर की मैन पाइप लाइन की ठीक करते हुए? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। मास्टर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण इफ्को चौक सर्विस रोड फ्लाईओवर की करीब 8 मीटर की दीवार रविवार को टूट गई, जिसके कारण प्रशासन ने एहतियातन फ्लाईओवर को अभी बंद करा दिया है। मरम्मत के कारण चार-पांच दिन आगे भी बंद रह सकता है। फ्लाईओवर के बंद होने से हाइवे के सर्विस लेन की अन्य सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। दीवार दरकने के बाद जीएमडीए (गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण) ने सीवर लाइन की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

सीवर लाइन की मरम्मत में अभी एक-दो दिन और लगेंगे, जिसके बाद एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) प्रशासन फ्लाईओवर की दीवार की मरम्मत कराएगा। वहीं, सर्विस रोड के फ्लाईओवर के बंद होने के कारण वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है जबकि वाहनों का दबाव बढ़ने पर सुबह व शाम के समय पूरे इलाके में जाम की भी स्थिति बन रही है। इसलिए इधर से गुजरने वालों को फिलहाल कुछ दिन परेशानी हो सकती है। फ्लाईओवर के बंद रहने की आशंका है।
बारिश के कारण आई दिक्कत
इफ्को चौक (दिल्ली-जयपुर हाईवे) पर जमीन के करीब 15-20 फीट नीचे से मास्टर सीवर लाइन जा रही है। मौके पर कार्यरत जीएमडीए कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पानी का दबाव बढ़ने से सीवर लाइन टूट गई, जिसके कारण तेजी से मिट्टी का कटाव शुरू हो गया। शुरुआत में इस पर ध्यान न दिए जाने के कारण धीरे-धीरे मिट्टी नीचे धंसती गई और इसी बीच शनिवार को सुबह व शाम को तेज बारिश भी हो गई। इसके बाद रविवार को सर्विस रोड पर बने फ्लाईओवर की दीवार टूट गई और कई स्लैब टूटकर नीचे गिर पड़े। इसकी जानकारी जैसे ही जीएमडीए को लगी फौरन फ्लाईओवर को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद रहे कर्मचारी
गनीमत यह रही कि दीवार दरकने के बाद रविवार को दिन में ही फ्लाईओवर को बंद करा दिया गया, वरना पहले की तरह यहां भी बड़ा हादसा हो सकता था। सोमवार को टूटी सीवर लाइन के मरम्मत का कार्य जारी रहा और इस दौरान जीएमडीए के अधिकारी चक्कर लगाते रहे। वहीं, एनएचएआई के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फ्लाईओवर के मरम्मत की योजना को लेकर आपस में चर्चा की। यातायात का दबाव कम करने के लिए इफ्को चौक के नजदीक दो यू-टर्न फ्लाईओवर व एक सीधे फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर 2016 में शुरू किया गया था।
18 माह में पूरा हुआ था निर्माण
योजना के मुताबिक, उक्त फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 30 माह में पूरा किया जाना था लेकिन निर्माता कंपनी ने 18 माह के अंदर ही निर्माण पूरा कर दिया। हालांकि, जल्दबाजी में निर्माण करने का खामियाजा आम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है और समय-समय पर इन फ्लाईओवर में समस्या आती रहती है। 2018 में भी फ्लाईओवर में दरार पड़ गई थी। इस बारे में पूछने पर सोमवार को मौके पर मौजूद एनएचएआई के अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि फ्लाईओवर की दीवार दरकने के लिए निर्माण में लापरवाही को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि सीवर लाइन डैमेज होने के कारण फ्लाईओवर की दीवार दरकी है।
पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे
मालूम हो कि इसी साल मार्च में द्वारका एक्सप्रेस-वे की दो स्लैब गिर गई थीं। वहीं, पिछले साल गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर एलिवेटेड रोड की स्लैब भी गिर चुकी है। इससे पहले हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर व रामपुरा फ्लाईओवर में भी निर्माण संबंधी गड़बड़ियों की शिकायत सामने आ चुकी है। वहीं, इफ्को चौक की टूटी दीवार को पॉलिथीन से ढक दिया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों ने कहा कि ऐसा इसलिए किया है ताकि ऊपर से नीचे की तरफ कोई स्लैब इत्यादि ना गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें