फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा नहीं उठाया तो होगी रिपोर्ट दर्ज : स्कूल, होटल, मैरिज होम के संचालक अपना कचरा खुद हटवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त डा. वैशाली शर्मा ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिदिन 50 किलोग्राम या इससे अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में हैं। इसलिए उन्हें अपने कचरे का निस्तारण स्वयं करवाना होगा। होटल, मॉल्स, मैरिज पैलेस, रिहायशी सोसाइटी, स्कूल, कॉलेज आदि के संचालक अपना कचरा उठवा रहे हैं या नहीं, इसकी निगरानी के लिए एक विशेष टीम बनाई जाएगी। अन्यथा उन पर जुर्माना लगाने के साथ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कई बार निर्देश के बावजूद कचरा नहीं उठने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज होगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त निगमायुक्त ने नागरिकों से कहा है कि वह शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें। कचरा न फैलाएं तथा कचरे को अलग-अलग करके ही कचरा गाड़ी में डालें। क्योंकि नगर निगम ने मिक्स कचरा उठाना बंद कर दिया गया है। बैठक में इकोग्रीन एनर्जी के प्रतिनिधियों ने बताया कि काफी संख्या में ऐसे बल्क वेस्ट जनरेटर हैं। जोकि कचरा नहीं उठवाते हैं। बल्कि प्राइवेट लोगों को अपना कचरा सौंपते हैं। कचरा उठान करने वाले ये लोग इधर-उधर कचरा डालते हैं, जिससे शहर में गंदगी बढ़ती है। इस दौरान संयुक्त आयुक्त हरीओम अत्री, कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण, स्वच्छता सलाहकार अनिल मेहता, सफाई अधिकारी विजेन्द्र शर्मा एवं वरिष्ठ सफाई निरीक्षक ऋषि मलिक सहित स्वच्छता शाखा, इकोग्रीन एनर्जी व ह्यूमन मैट्रिक्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें