फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईएमटी मानेसर में नाले को गंदा करने वालों पर एचएसआईआईडीसी की सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने पांच टैंकरों के खिलाफ कार्रवाई की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आईएमटी मानेसर में नाले में गंदा पानी डालने वाले टैंकर चालकों के खिलाफ हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों ने अब तक पांच टैंकरों के खिलाफ कार्रवाई की है। निगम का कहना है कि आगे भी लगातार नजर रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, आईएमटी मानेसर के कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट (सीटीपी) में गंदे पानी को साफ किया जाता है। इसके बाद इस साफ पानी को नाले के जरिये आगे भेजा जाता है लेकिन कुछ टैंकर चालक सोसाइटियों और अन्य जगहों का गंदा पानी इस नाले में डाल रहे हैं। इससे साफ किया गया पानी फिर से गंदा हो जाता है और इलाके में प्रदूषण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नाला आईएमटी मानेसर से निकलकर करीब 10 किलोमीटर दूर बादशाहपुर ड्रेन में जाकर मिलता है। इसके बाद यही पानी आगे यमुना नदी तक पहुंचता है। इस समस्या को रोकने के लिए एचएसआईआईडीसी ने नाले के आसपास निगरानी बढ़ा दी है। खासकर रात के समय टीमों की ड्यूटी लगाई गई है, क्योंकि अधिकतर टैंकर इसी समय चोरी-छिपे गंदा पानी डालते हैं। अधिकारियों की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और संदिग्ध वाहनों पर नजर रख रही हैं। एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता यशस्वी वर्मा का कहना है कि अगर कोई ट्रैक्टर या टैंकर नाले में गंदा पानी डालते हुए पकड़ा गया तो उसका वाहन तुरंत जब्त किया जाएगा। साथ ही चालक और संबंधित लोगों के खिलाफ पर्यावरण कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें