फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शीतला माता रोड पर ड्रेनेज सुधार तेज, जलभराव रोकने को दो पंप भी लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
900 मीटर लंबी ड्रेन की सफाई-मरम्मत पूरी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर के जलभराव वाले प्रमुख क्षेत्रों में शामिल शीतला माता रोड पर ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया है। ड्रेन की सफाई, गाद निकालने, मरम्मत, नए रोड इनलेट बनाने और अवैध सीवर कनेक्शन हटाने का काम किया जा रहा है। फिलहाल जलभराव रोकने को दो पंप भी लगाए गए हैं।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि शीतला माता मंदिर से भगत सिंह चौक तक करीब 900 मीटर लंबी सरफेस ड्रेन की पूरी सफाई और मरम्मत कर उसे दोबारा चालू कर दिया गया है। गाद और मलबे से भरी इस ड्रेन को साफ करने के बाद मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन से जोड़ दिया गया है, जिससे बारिश का पानी पहले की तुलना में अधिक तेजी से निकल सकेगा। उन्होंने बताया कि शीतला माता मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के बाईं ओर स्थित मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन की भी सफाई कर उसे सुचारु किया गया है। साथ ही सड़क पर नए रोड इनलेट बनाए जा रहे हैं ताकि बारिश का पानी सीधे ड्रेनेज नेटवर्क में पहुंच सके।
विज्ञापन

अतुल कटारिया चौक से शीतला माता मंदिर तक करीब 800 मीटर लंबे हिस्से में भी ड्रेनेज सुधार का कार्य जारी है। अधिकारियों के अनुसार इस हिस्से की सफाई पहले इसलिए नहीं हो सकी थी क्योंकि राजीव नगर और आसपास की इमारतों का सीवरेज अवैध रूप से स्टॉर्म वाटर ड्रेन में छोड़ा जा रहा था। इससे ड्रेन में भारी मात्रा में गंदगी जमा हो गई और उसकी जल निकासी क्षमता प्रभावित हुई।
विज्ञापन

अब इन अवैध सीवर कनेक्शनों को हटाने, ड्रेन की सफाई, सतही नालों की मरम्मत और बहाली का काम किया जा रहा है। इसके बाद इस हिस्से को भी प्रभावी ढंग से मास्टर ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। जीएमडीए के अनुसार सभी कार्य पूरे होने में समय लगेगा इसलिए इस मानसून में तत्काल राहत के लिए शीतला माता रोड पर दो पंप सेट लगाए गए हैं, जो बारिश के दौरान जमा होने वाले पानी की त्वरित निकासी करेंगे। प्राधिकरण का कहना है कि शेष ड्रेनेज सुधार कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरे किए जाएंगे। इस रोड पर बारिश के दिनों भी भारी जलभराव हो जाता है। इससे आम लोगों को परेशानी होती है और यातायात प्रभावित होता है। ऐसे में जीएमडीए इस रोड से पानी निकासी का इंतजाम करा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें