फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने कार सवार बदमाशों ने बंधक बनाकर यात्री से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुलिस की तरफ से बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों के बीच लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटपाट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में एक युवक को लिफ्ट देकर लूटपाट का एक और मामला सामने आया है। बदमाशों ने उसे दिल्ली जाने के लिए इफ्को चौक से अपनी कार में बैठाया था। आंखों पर पट्टी बांधकर कई घंटे घुमाने व लूटपाट के बाद रेवाड़ी में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने सेक्टर-17, 18 थाने में मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

बिहार के चंपारण जिले के मूल निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि वह दिल्ली के द्वारका मोड़ पर किराए के कमरे में रहते हैं और पिछले 4 साल से गुरु द्रोणाचार्य स्थित एक होटल में बतौर फूड बेवरेज एग्जीक्यूटिव के तौर पर कार्यरत हैं। 3 फरवरी को अपना काम समाप्त कर वह दिल्ली जाने के लिए इफ्को चौक फ्लाईओवर के नीचे खड़े थे। इसी दौरान रात करीब 11.15 बजे एक कार आकर रुकी, जिसमें सवार युवकों ने दिल्ली जाने की बात कही। युवकों की बात पर भरोसा करते हुए वह उसमें बैठ गए। थोड़ी दूर जाने पर एक युवक ने उल्टी आने की बात कहते हुए कार को रुकवाया और विंडो सीट पर आकर बैठ गया।
धोखे से बीच में बैठाया
पीड़ित के मुताबिक, उनके बीच में बैठते ही कुछ दूर चलने के बाद दोनों युवकों ने उनको दोनों हाथों से जकड़ लिया। इन्हीं में से एक ने चाकू की नोक पर उन्हें बंधक बनाकर उनका मोबाइल, पर्स में रखे 3 हजार रुपये व डेबिट, क्रेडिट कार्ड छीन लिए। युवकों के पूछने पर डरे सहमे वेदप्रकाश ने उनको एटीएम कार्ड का पिन भी बता दिया। इसके बाद उनकी आंख पर कपड़ा बांधकर बदमाश उनको कई घंटे तक घुमाते रहे और मौका मिलने पर रेवाड़ी के नजदीक फेंककर फरार हो गए। बाद में उन्होंने खातों को चेक किया तो पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से बदमाशों ने 80 हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें