फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम से मिलने डेरे पर पहुंची हनीप्रीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरमीत राम रहीम से मिलने हनीप्रीत सोमवार शाम को साउथ सिटी के डेरे पर पहुंची, जहां पर राम रहीम की बेटी व मां पहले से मौजूद रहीं। परिवार के साथ खाना खाने के साथ देर रात तक उनकी बातें चलती रहीं। मां की ओर से बेटे के लिए पसंदीदा खीर कम चीनी में बनाई गई थी। राम रहीम के जेल से फरलो पर आने की सूचना के बाद भक्त यहां पर पहुंचने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

तीन साल से बंद डेरे की रौनक ही बदल गई है। पांच बजे राम रहीम के पहुंचने के बाद से पुलिस ने उस स्थान को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया। डेरे के भीतर उन्हें ही प्रवेश मिल रहा है जिनके मिलने की अंदर से अनुमति मिलती है। डेरे के भीतर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से होकर गुजरना पड़ता है। 900 वर्ग फीट में बना डेरा चर्चा में है। राम रहीम के जेल जाने के बाद से यह बंद था। परिवार के लोग कभी-कभी आते थे। केयर टेकर ही इसकी देखभाल करता है। डीसीपी ईस्ट मकसूद अहमद व एसीपी सदर अमन यादव ने सुरक्षा का जायजा लिया।
सुबह राम रहीम ने किया योग
राम रहीम ने रोजाना की तरह सुबह उठकर योग किया। भीतर ड्यूटी पर रहने वाले जवानों के मोबाइल बंद करा दिए जाते हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनके पास जिम्मा राम रहीम की सुरक्षा का है। कौन मिलने आ रहा है, किससे वह बात कर रहा है, इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। अब तक आने वालों में परिवार व डेरे से जुड़े पुराने लोग ही शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें