फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज से भारी वाहनों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस की फुलड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश होगा बंद होगा। ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ हुई बैठक के बाद बुधवार को एडवाइजरी जारी किया है। इसके साथ ही जयपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को कापड़ीवास व केएमपी के रास्ते दिल्ली से बाहर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

वहीं गुरुग्राम से भारी वाहनों के लिए शंकर चौक यू टर्न की योजना बनाई है।
डीसीपी ट्रैफिक आर एस तोमर ने हाईवे ट्रैफिक पुलिस के एसीपी व दोनों इंस्पेक्टर व जेडओ के साथ बैठक की है। बैठक के दौरान जयपुर से आने वाले वाहनों को 12 अगस्त की रात बारह बजे से 13 अगस्त दोपहर बारह बजे तक भारी वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया। इस दौरान जयपुर की ओर से आने वाले वाहन कापड़ीवास व केएमपी के रास्ते से निकलेंगे। जबकि गुरुग्राम से आने वाले वाहन शंकर चौक, होंडा चौक, राजीव चौक से अपनी सुविधा के अनुसार मुड़ कर केएमपी के रास्ते से निकलेंगे।
यही व्यवस्था 14 अगस्त की रात बारह बजे से लेकर 15 अगस्त की दोपहर को लागू होगी। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि सभी अधिकारियों को इस बारे में अपने प्वाइंट पर तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें