फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: शादी और जायदाद का लालच देकर कराया धर्म परिवर्तन, देवी-देवताओं के बारे में कहीं ये बातें

Mon, 23 Aug 2021 08:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

आरोप है कि दिलशाद ने कागजात तैयार कर रुपये देकर उन्हें धर्म बदलने के लिए आमंत्रित किया। आरोपियों ने उनसे कहा कि मूर्ति पूजा में कोई दम नहीं है। देवी-देवताओं के बारे में भी अपमानजनक शब्द कहे।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह जिले में रुपयों का लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में रोजका मेव थाने में चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


मनोज उर्फ अनस निवासी बारोटा जिला नूंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2020 में अबु बकर निवासी सलंबा, मौलाना दिलशाद निवासी तावडू, मौलाना मुबान व मास्टर सोहराब निवासी खरकड़ी ने कुछ साथियों के साथ लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया।

आरोप है कि दिलशाद ने कागजात तैयार कर रुपये देकर उन्हें धर्म बदलने के लिए आमंत्रित किया। आरोपियों ने उनसे कहा कि मूर्ति पूजा में कोई दम नहीं है। देवी-देवताओं के बारे में भी अपमानजनक शब्द कहे। इसके अलावा उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने पर रुपये और जमीन जायदाद और शादी कराने का भी लालच दिया गया।
विज्ञापन


उनका धर्म परिवर्तन कराकर आरोपियों ने उनसे मेवात के गांवों से पैसे और अनाज सामान आदि की उगाही कराई। उगाही के बदले मिली रकम को भी आरोपी धर्म परिवर्तन के लिए प्रयोग करते हैं। पीड़ित को जबरन गोमांस खिलाने के लिए आरोपी अबु बकर ने धमकाया। जब उनके पिताजी उनसे मिलने गांव सलंबा गए तो आरोपी ने उन पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।

मनोज ने बताया कि अप्रैल 2021 में वह आरोपियों के चंगुल से भागकर अपने गांव आ गया। इसके बाद भी आरोपी उनके गांव में पहुंचकर उन्हें धमकी दे रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा है। उन्होंने बताया कि आरोपी मिलकर दावत-ए इस्लाम और ग्लोबल पीस सेंटर चलाते हैं।

सभी लोग गरीब परिवारों को बहला-फुसलाकर इस्लाम कबूल करवाते हैं। पीड़ित की शिकायत पर रोजका मेव थाने में आरोपी अबू बकर निवासी सलंबा दिलशाद मौलाना निवासी तावडू, मौलाना मुबान खरकडी, मास्टर सोहराब निवासी खरकड़ी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रोजका मेव थाने की डीएसपी ममता ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें