फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेज वन के लिए प्रस्तावितहरियाणा सरकार देगी बुजुर्ग पेड़ों के संरक्षकों को पेंशनप्वाइंटर75 वर्ष से अधिक आयु के पेड़ों के संरक्षको

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा में 75 वर्ष से अधिक आयु के पेड़ों के संरक्षकों को प्रदेश सरकार ने 2500 रुपये पेंशन देने का फैसला किया है। ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को वर्ल्ड वेटलैंड डे पर सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश मेें 2 वेटलैंड्स सुल्तानपुर और भिंडावास पर हजारों पक्षी आते हैं। केवल सुल्तानपुर में 100 से अधिक प्रजाति के 50 हजार पक्षियों का हर साल आगमन होता है। वहीं भिंडावास में भी 80 के करीब प्रजाति के 40 हजार पक्षी आते हैं। इन दोनों झीलों के आसपास के इलाके को होम स्टे पॉलिसी के तहत विकसित किया जाएगा। इनके आसपास के गांवों में ग्रामीणों के यहां पर्यटक ठहर सकेंगे और इससे वह ग्रामीण संस्कृति को भी समझ सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कीटनाशकों से हमारी मिट्टी खराब हो रही है, इसलिए केंद्र सरकार ने बजट में आर्गेनिक खेती पर बल दिया है। हमने पौंड अथॉरिटी बनाकर 1900 तालाबों को इसी साल ठीक कराने का बीड़ा उठाया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 हजार तालाबों को साफ किया जाएगा। 6 हजार ओवरफ्लो तालाब हैं, उनको भी साफ और संरक्षित करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया और उद्यान परिसर में बनाए गए सूचना केंद्र का उद्घाटन भी किया। उन्होंने ई-कार्ट पर सवार होकर पक्षियों को भी निहारा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, प्रदेश के मंत्री कुंवरपाल ने भी संबोधन किया।
75 झीलों को रामसर साइट में शामिल कराने का लक्ष्य
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि औद्योगिक नगरी को हरा-भरा बनाया जाएगा। हमारा फॉरेस्ट कवर बढ़ा है। हमें आगे वेटलैंड के लिए भी काम करना होगा। देश में कम से कम 75 झीलों को रामसर साइट में शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि नजफगढ़ झील से हरियाणा की भूमि में सेम की समस्या आ रही है। इसको जल्द ही खत्म किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का संकट देश की सीमाओं से परे है, इसलिए प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में नई लाइफ स्टाइल का मंत्र दिया है। जिसकी झलक मंगलवार को प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट में भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें