फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टे में मिला अधजला शव, अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र की अरावली में एक युवक का शव कट्टे में अधजली हालत में मिला है। शव को कीड़ों ने खा लिया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि शव करीब 10 दिन पुराना है। पुलिस को सूचना एक अन्य युवक ने दी। पुलिस ने शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कट्टे में 25 से 30 साल के युवक का शव है जिसे जलाया भी गया है। उसके चेहरे से लेकर पीठ तक कीड़ों ने भी काट लिया है, जिससे शव की पहचान होना मुश्किल हो गया है। मारुति कुंज के रहने वाले तरुण ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे चंद्रशेखर के फार्म हाउस के लिए स्कूटी से जा रहा था। लघुशंका करने के लिए सड़क किनारे रुका और स्कूटी खड़ी कर अरावली में चला गया। यहां गड्ढे में एक कट्टा दिखा जिससे बदबू आ रही थी। उस कट्टे से किसी का पैर बाहर निकला दिखाई दिया। इस पर उसने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को शवगृह में पहचान के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें