फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: होटल में गैस गीजर से दम घुटने से युवक की मौत, मालिक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 21 Feb 2022 03:20 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, गुरुग्राम

सार

पंकज ने बताया कि उनका दोस्त बाथरूम में गया लेकिन जब वह 25 मिनट बाद भी नहीं लौटा तो पंकज ने मैनेजर से संपर्क किया। मैनेजर ने आकर दरवाजा तुड़वाया तो अंदर सत्यदेव बेहोशी की हालत में पड़ा था और बाथरूम में धुआं भरा था।
विज्ञापन
बाथरूम में गैस गीजर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के एक होटल के कमरे के बाथरूम में लगे गैस गीजर के कारण दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


राजस्थान के झुंझुनू निवासी पंकज कुमार आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में काम करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ टूर पर उत्तराखंड गए थे। वे 14 फरवरी को देहरादून पहुंचे और मसूरी, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, ऋषिकेश, हरिद्वार और दिल्ली घूमने के बाद वे 19 फरवरी को गुरुग्राम पहुंचे।

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, पंकज ने अपने दो दोस्तों के साथ एक होटल में दो कमरे बुक कराए। उनका दोस्त बाथरूम में गया लेकिन जब वह 25 मिनट बाद भी नहीं लौटा तो पंकज ने मैनेजर से संपर्क किया। मैनेजर ने आकर दरवाजा तुड़वाया तो अंदर सत्यदेव बेहोशी की हालत में पड़ा था और बाथरूम में धुआं भरा था। वे उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्यदेव की मौत जहरीली गैस की वजह से हुई।

लापरवाही का मामला दर्ज

पंकज ने पुलिस को बताया कि यह घटना होटल मैनेजर और मालिक की लापरवाही की वजह से हुई और मैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता हूं।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया है। होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ अग्नि संबंधी लापरवाही बरतने, लापरवाही से मौत आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें