सदर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस्लामपुर गांव में रहने वाली महिला ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे व बहन के साथ रहती है। एक अस्पताल में नर्स है।
गुरुग्राम के निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स का मोबाइल नंबर डेटिंग ग्रुप में जोड़ने का मामला सामने आया है। आरोपी ने इस काम को तब अंजाम दिया जब महिला ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के सभी नंबर लेकर उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
महिला द्वारा नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज आरोपी ने नर्स व उसके बेटे का नंबर किसी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। सिर्फ यही नहीं आरोपी ने महिला के परिचितों व सहकर्मियों को भी फोन कर महिला के बारे में गलत बातें बोलीं।
सदर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस्लामपुर गांव में रहने वाली महिला ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे व बहन के साथ रहती है। एक अस्पताल में नर्स है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि कुछ महीने से एक नंबर से उसे फोन आते हैं। फोन करने वाला लड़का अपना नाम अमित बताता है और वह अलग-अलग नंबरों से फोन कर बात करता है। फोन और मैसेज कर गालियां दी जाती हैं। पुलिस अब महिला की ओर से दिए गए चार मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच कर रही है।