फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उसने मेरी रीढ़ पर वार किया': एल्विश के घर पहुंची पुलिस, घरवालों को थमाया गया CRPF की धारा 41 के तहत नोटिस

Sat, 09 Mar 2024 08:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम सेक्टर-53 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में वादी सागर ठाकुर ने एल्विश यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया है कि एल्विश ने मारपीट करते हुए उसकी रीढ़ पर वार किया था। 
विज्ञापन
एल्विश यादव और सागर ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यू-ट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ मारपीट के दर्ज मामले में गुरुग्राम सेक्टर-53 थाना पुलिस ने परिजनों को सीआरपीसी की धारा 41 के तहत नोटिस दिया है। नोटिस देने के लिए पुलिस टीम उसके घर गई थी। पुलिस के अनुसार एल्विश यादव घर पर नहीं मिला। इसके बाद उनके परिजनों को नोटिस दिया गया।

विज्ञापन

सेक्टर-53 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में वादी सागर ठाकुर ने एल्विश यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया है कि एल्विश ने मारपीट करते हुए उसकी रीढ़ पर वार किया था। इसी के आधार पर एल्विश के खिलाफ आईपीसी की धारा-147149/323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस की एक टीम एल्विश के घर पर गई, मगर एल्विश वहां नहीं मिला। आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए सीआरपीसी की धारा 41 के तहत नोटिस जारी किया गया है। नोटिस उसके परिजनों को दिया गया।

क्या है सीआरपीसी की धारा 41
जिस व्यक्ति को सीआरपीसी की धारा 41 के तहत नोटिस दिया जाता है, उसे नोटिस में दिए गए समय और स्थान पर पुलिस अधिकारी के सामने उपस्थित होना होता है। यदि वह इसका अनुपालन करता है और उपस्थित हो जाता है, तो असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर गिरफ्तारी नहीं की जाती है। इसके विपरीत अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दी सफाई
दूसरी ओर इस प्रकरण के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर सफाई दी है। एल्विश का कहना है कि हम पहले भी एक शूट के दौरान मिल चुके हैं। उसका ट्विटर हैंडल खोलकर देखना वह मेरे साथ क्या कर रहा है और मैं उसके साथ क्या कर रहा हूं। आठ माह से लगातार वह मेरे बारे में सोशल मीडिया पर उलटा सीधा बोल रहा है। मैं कुछ भी करुं, उसमें अनावश्यक ही पैर अड़ाता है। मैंने उससे मिलने की बात कही तो उसने गुरुग्राम आने की बात कही। इस पर मैंने उसे मिलने के लिए बुला लिया था। इसके बाद इसने एक स्टेटमेंट बनाई कि तुझे और तेरे परिवार को जिंदा जला दूंगा। इस पर मुझे गुस्सा आ गया। एल्विश का आरोप है कि सागर ने जानबूझकर ऐसा माहौल बनाया। इसके लिए उसने अपने एक दोस्त की कपड़े की दुकान में उसे बुलाया। वहां पर पूरी तैयार की, कैमरे फिट किए। यह पूरी कवायद सिर्फ उसे बदनाम करने के लिए की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें