फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम : इमाम से जबरन लगवाए जय श्री राम के नारे, मारपीट के बाद जान की धमकी, दो गिरफ्तार

Mon, 25 Oct 2021 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

इस मामले में जांच में शामिल करने के बाद जमानत पर छोड़ा।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव झाड़सा में रहने वाले एक इमाम से जय श्री राम का नारा लगवाने का आरोप लगाया है।  सदर थाना पुलिस ने इमाम की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जांच में शामिल कर जमानत पर छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-39 स्थित गांधी कॉलोनी निवासी इमाम अब्दुल हसीब  ने बताया कि वह गांव झाड़सा में जा रहा था। इस दौरान दीपक सैनी व एक अन्य ने उसे रोका और जय श्री राम का नारा लगाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने लगे। 

आरोप है कि जबरन उन्होंने इमाम पर दबाव बनाकर जय श्री राम के नारे लगवाए। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने बताया कि इमाम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी दीपक सैनी व उसके साथी को गिरफ्तार कर जांच में शामिल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें