देर रात को बेटी टॉयलेट जाने के लिए नीचे आई तो अंधेरे के चलते आरोपी अनिल कुमार के कमरे में घुस गई। लेकिन वह बाहर निकलने लगी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लड़की का परिवार यूपी का मूल निवासी है।
विज्ञापन
नाबालिग के पिता का कहना है कि शनिवार की रात को पत्नी व बेटी मकान की छत पर सो रहे थे, जबकि वह नीचे अपने कमरे में सो रहा था। देर रात को बेटी टॉयलेट जाने के लिए नीचे आई तो अंधेरे के चलते आरोपी अनिल कुमार के कमरे में घुस गई। लेकिन वह बाहर निकलने लगी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी यूपी के चंदौली का रहने वाला है।
काफी देर तक लड़की टॉयलेट से नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। तब लड़की रोते हुए आई। माता-पिता ने रोने का कारण पूछा तो लड़की ने पूरी कहानी उन्हें बता दी। खेड़की दौला थाना एसएचओ इंस्पेक्टर कृष्णकांत ने बताया कि टीम मामले में कार्रवाई कर रही है। सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष लड़की का बयान दर्ज कराया गया है।