फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीजा समाप्त होने के बाद भी रह रहे 4 विदेशी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीजा समाप्त होने के बावजूद रह रहे 4 विदेशी नागरिकों को झाड़सा गांव से गिरफ्तार किया है। विदेशी अफगानिस्तान के मूल निवासी हैं, जिनकी पहचान अब्दुल गफार नोरी निवासी काबुल, मोहम्मद शाबिर निवासी काबुल, ईमाल आरिया व मोहम्मद यासीन शहादत के रूप में की गई है। इनमें से कई के वीजा की 4 साल पहले ही वैधता समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव झाड़सा में किराए पर कुछ विदेशी नागरिक रह रहे हैं, जिनका वीजा समाप्त हो चुका है। इस पर उच्चाधिकारियों ने एक टीम का गठन किया और मौके पर टीम को भेजा। टीम ने कई युवकों को मौके से ही दबोच लिया जबकि कई लोग नदारद मिले। वहीं, पकड़े गए युवकों से पुलिस ने उनके वीजा के बारे में पूछताछ शुरू की तो पता चला कि कई युवकों के वीजा की वैधता 2016 में ही समाप्त हो चुकी है।
कई साल पहले ही खत्म हो गई है वैधता
पुलिस के मुताबिक अब्दुल गफार नोरी मेडिकल वीजा पर 2017 में आया था, जिसकी वैधता सितंबर 2019 में ही समाप्त हो गई थी। वहीं, मोहम्मद शब्बीर टूरिस्ट वीजा पर आया था, जिसकी वैधता भी सितंबर 2016 तक थी। इसके अलावा ईमाल आरिया मेडिकल वीजा पर आया था और इसके वीजा की वैधता जून 2016 में ही समाप्त हो चुकी है। चौथा आरोपी मोहम्मद यासीन शहादत भी टूरिस्ट वीजा पर भारत में आया था, जिसके वीजा की वैधता जुलाई 2016 में समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके ये सभी विदेशी नागरिक किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन

मकान मालिक की भूमिका संदिग्ध
पुलिस ने इस संदर्भ में मकान मालिक पुनीत ठाकरान से भी पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस को मकान मालिक की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है और मामले में अभी और पूछताछ कर सकती है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित अधिनियम के तहत सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें