फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, सोशल साइट्स पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंस

Thu, 02 Mar 2023 01:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट से स्टॉक मार्केट, क्रिप्टो करेंसी के साथ अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में निवेश कराकर पैसे कमाने का लालच देते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-5 में शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का बुधवार को पुलिस साइबर अपराध थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो विदेशी नागरिकों समेत कुल 13 लोगों गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के साथ अन्य धाराओं में साइबर पूर्व थाना में मामला दर्ज किया है।

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट बनाकर लोगों से पैसे निवेश कराते थे। इसके साथ आरोपी निवेशकों को शुरुआत में थोड़ा मुनाफा देते थे ताकि वह ज्यादा से ज्यादा पैसों का निवेश कर सके। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान मूल रूप से उज्बेकिस्तान के अल्बर्ट सारिबेक्यान उर्फ पीटर, लतीवा के निवासी कॉन्स्टेंटिन फिलिप्स गौरव, राकेश व अन्य के रूप में हुई है।

साइबर अपराध पूर्व थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर उनसे 1.6 करोड़ रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक के जरिए व ठगों के संपर्क पर आए थे।

इसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उद्योग विहार फेज-5 में अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट से स्टॉक मार्केट, क्रिप्टो करेंसी के साथ अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में निवेश कराकर पैसे कमाने का लालच देते है।

विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि वह सोशल मीडिया के पर विज्ञापन देते है। इसके बाद यह निवेशक का एक वर्चुअल अकाउंट भी बनाते है। उसी अकाउंट में व्यक्ति से पैसे डलवाते हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में व्यक्ति को थोड़े पैसे के लाभ के साथ पैसा वापस कर देते है। ज्यादा पैसों का निवेश करने पर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें