फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: प्रसाद के नाम पर मेले में पिलाया नशीला जूस, 30 लोगों की तबीयत बिगड़ी, 10 बच्चे भी शामिल

Wed, 13 Apr 2022 11:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

बताया जा रहा है कि अब सभी पीड़ितों की हालत बेहतर है। गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेले का दृश्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम से फरुखनगर के गांव मुबारिकपुर में मंगलवार देर रात बुद्ध माता के मेले में प्रसाद के रूप में जूस नुमा पेय पदार्थ पीने से 10 बच्चों समेत करीब 30 लोग बेहोश हो गए। सभी को रात करीब 11:30 बजे शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेले में किसी श्रद्धालु द्वारा जूस का प्रसाद वितरित किया गया था। माना जा रहा है कि उसी में कोई नशीला पदार्थ था जिसके चलते लोगों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अब सभी पीड़ितों की हालत बेहतर है। गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें