फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case : वर्क फ्रॉम होम पर था आफताब, कंपनी ने मेल किया टर्मिनेशन लेटर

Sat, 19 Nov 2022 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

Gurugram :  कॉल सेंटर प्रबंधन ने पुलिस टीम को बताया कि उन्हें श्रद्धा हत्याकांड की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली थी। इसके बाद जैसे ही यह पता चला कि इसमें आफताब का हाथ है, उन्होंने उसी समय आफताब को नौकरी से निकाल दिया था। वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। ऐसे में उसका टर्मिनेशन लेटर ई-मेल कर दिया गया था।
विज्ञापन
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी आफताब को लेकर शुक्रवार सुबह डीएलएफ पेज-3 के साइबर पार्क में पहुंची। टीम ने टावर 14 में स्थित कॉल सेंटर में काम करने वाले आफताब के बारे में छानबीन की। छानबीन के दौरान उसकी दराज से मिले कुछ कागजात पुलिस टीम अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि जिस समय उसने वारदात को अंजाम दिया था। उस दौरान उसका वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। पुलिस टीम ने यहां काम करने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान कॉल सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। यह भी देखा गया कि आफताब का यहां काम करने वाले किस व्यक्ति से किस प्रकार के संबंध थे। काम के बाद वह ज्यादा समय किसके साथ बिताता था।

दूसरी ओर कॉल सेंटर प्रबंधन ने पुलिस टीम को बताया कि उन्हें श्रद्धा हत्याकांड की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली थी। इसके बाद जैसे ही यह पता चला कि इसमें आफताब का हाथ है, उन्होंने उसी समय आफताब को नौकरी से निकाल दिया था। वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। ऐसे में उसका टर्मिनेशन लेटर ई-मेल कर दिया गया था।
विज्ञापन


डीसीपी ईस्ट विरेंद्र विज के अनुसार दिल्ली पुलिस की पांच सदस्यीय टीम गुरुग्राम आई थी। उनकी ओर से चल रही छानबीन के बाद वापस चली गई थी। दिल्ली पुलिस अपने साथ कुछ कागजात भी ले गई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें