फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: तीन दिन की पुलिस रिमांड पूरी, शोएब ने कबूला जुर्म, पहुंचा जेल

Sun, 13 Nov 2022 02:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

आरोपी शोएब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अब तक इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी नीतू, दोस्त मोहम्मदीन और भाई शोएब जेल जा चुके है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर- 22 में 12 दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में अहम रोल बबलू खान के बड़े भाई शोएब का था। नीतू का भरोसा जीतने के लिए बबलू खान ने अपने बड़े भाई से उसकी बातचीत कराई थी। उसने ही डीलर की पत्नी को बबलू की बात मानने की सलाह दी थी। तीन दिन की पुलिस रिमांड के दौरान जांच पूरी हो गई है।

विज्ञापन

रिमांड अवधि के दौरान ही पूछताछ में आरोपी शोएब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अब तक इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी नीतू, दोस्त मोहम्मदीन और भाई शोएब जेल जा चुके है। पुलिस को फरार चल रहे मुख्य आरोपी बबलू खान की तलाश है।

 

29 अक्तूबर की रात को निर्माणाधीन भवन में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सीआईए पालम विहार की टीम जांच कर रही है। मृतक धर्मेश की पत्नी नीतू ने खुलासा किया है कि धर्मेश की हत्या के लिए उसने 65 तोले सोना बबलू खान को बतौर सुपारी दिया था। नीतू की मोबाइल पर बातचीत बबलू खान के बड़े भाई शोएब से फरवरी माह से हो रही थी। किसी बात को लेकर वह संदेह करती तो शोएब फोन करके उसका ब्रेनवॉश कर देता था। सीआईए पालम विहार प्रभारी इंस्पेक्टर जोगेंदर का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही बबलू खान को भी दबोच लिया जाएगा। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें