फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुगमन के कंडक्टर से मारपीट, बस से नीचे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पटौदी थाना क्षेत्र में गुरुगमन बस के चालक और कंडक्टर से चलती बस में निजी बस के कंडक्टर ने मारपीट की। इसके बाद चलती बस से गुरुगमन के कंडक्टर को नीचे फेंक दिया। सवारियां बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित चालक ने आरोपी निजी बस कंडक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर के रहने वाले नीतिश गुरुगमन सिटी बस पर बतौर चालक तैनात हैं। जबकि राजबीर बस में कंडक्टर हैं। इनकी बस पटौदी गुरुग्राम तक चलती है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर को वह बस लेकर पटौदी बस स्टैंड से चले। उनके समय से नौ मिनट पहले चली एक निजी बस सिविल अस्पताल के पास खड़ी मिली।
आरोप है कि कंडक्टर राजबीर ने निजी बस के कंडक्टर ललित से बस हटाने के लिए कहा। इस पर ललित ने गाली गलौज शुरू कर दी। इस पर राजबीर बस में आ गया। जैसे ही वह रेवाड़ी रोड पर सरकारी गर्ल्स कॉलेज के पास पहुंचे तो पीछे से निजी बस का कंडक्टर ललित उनकी बस में चढ़ गया। आरोप है कि चलती बस में चालक नीतिश से मारपीट शुरू कर दी। इस पर चालक ने हादसे के डर के चलते बस रोक दी। तभी पीछे से कंडक्टर राजबीर बचाव करने के लिए आया। ललित ने राजबीर का जान से मारने की नियत से गला दबा दिया। इसके बाद बस से नीचे फेंक दिया। जिससे वह पास से गुजर रही कार पर गिर गया। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें