फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों के सामान और बैग की जांच करने के साथ संदिग्ध वस्तुओं और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखी।
जीआरपी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर यात्रियों के सामान की जांच की गई। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर भी यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई। पुलिसकर्मियों ने रेलवे परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। जांच अभियान के दौरान कोई संदिग्ध या असामान्य वस्तु नहीं मिली। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने और कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। स्टेशन से गुजरने वाली एक्सप्रेस, मेल और पैसेंजर ट्रेनों में भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों के सामान और बैग की जांच के साथ संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों को भी सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। -विनोद कुमार, इंस्पेक्टर व प्रभारी, जीआरपी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें