फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एप से हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पार्टी से घर आने के बाद जब युवती ने संबंध बनाने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर, मेडिकल परीक्षण के बाद सेक्टर-50 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गुरुग्राम निवासी पारस मुंजाल के रूप में हुई है। मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में काम करती है। एक एप के जरिए उसकी दोस्ती साल 2021 में पारस मुंजाल नामक युवक से हुई थी। दोनों बात करने लगे और उसके बाद मिलना शुरू हो गया। आरोप है पारस ने उसके साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को वह पारस से मिली थी। पहले दिल्ली में घूमने गए और उसके बाद एक बर्थडे पार्टी में गए। वहां से आने के बाद वह घर पर पहुंचे। पारस शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगा, इस पर उसने विरोध किया। उसके बाद आरोपी ने हाथापाई करते हुए बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें