पटौदी। स्कूल से गांव लौट रही नौवीं की छात्रा से बैग खिंचकर उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील शब्द भी कहे। छात्रा अपने घर पहुंची और पिता को पूरी बात बताई। पटौदी थाना पुलिस ने पिता के बयान पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती है। रोज की तरह सोमवार को भी वह स्कूल गई थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कूल से पैदल घर लौट रही थी। नरहेड़ा मोड़ के पास छात्रा पहुंची तो वहां पहले से खड़े दो लड़कों ने छात्रा का बैग खींच लिया। फिर वह छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। उसने विरोध जताया तो अपशब्द कहने लगे। वह किसी तरह से वहां से बचकर निकली। रोते हुए वो घर पहुंची और पिता को इस बारे में बताया। पिता विरोध जताने आरोपियों के पास गए तो वे दोनों मिलकर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपी डंडे लेकर आ गए और पीड़ित को मारने का प्रयास किया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।