गुरुग्राम। जीआईए हाउस में शनिवार को ईरान से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में जीआईए प्रतिनिधिमंडल की तरफ से भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा जारी औद्योगिक नीति व सुविधाओं पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।
जीआईए की तरफ से संजय अग्रवाल ने कहा कि भारतीय निर्यातकों को ईरान में निर्यात करने पर पेमेंट प्राप्त करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ईरान भेजे गये कंटेनर वहां पर 5-6 माह तक खड़े रहते हैं। ऐसे में ईरान के लिए वीजा पॉलिसी को सरल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ईरान के पास कच्चा व भारत के पास तैयार माल है लेकिन बैंकिंग चैनल की दिक्कत सामने आ रही है। बैठक की अध्यक्षता जीआईए अध्यक्ष जेएन मंगला ने की जबकि कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, मैनेजिंग कमेटी सदस्य बीके मेथी, वीके टंडन, सुरेश अग्रवाल व संजय अग्रवाल मौजूद रहे। ईरान के प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सायरस वटानखा मुगद्दम समेत अन्य लोग शामिल रहे।