फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबर कोर्ट पहुंचे कंपनी से निकाले गए 127 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धनकोट रोड स्थित हेला इंडिया कंपनी द्वारा जून में निकाले गए 127 कर्मचारी लेबर कोर्ट पहुंच गए हैं। रोजगार के लिए भटक रहे कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। निकाले गए कर्मचारी पिछले 8-12 साल से कंपनी में कार्यरत थे। वहीं छंटनी के कुछ दिन बाद ही कंपनी प्रबंधन ने करीब 400 कर्मचारियों की कांट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति कर ली।
विज्ञापन

रविवार को जिला न्यायालय परिसर में विपिन रॉय ने बताया कि वह पिछले करीब 11 साल से कंपनी में काम कर रहे थे। जर्मन मूल की ऑटोमोबाइल पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में जून के पहले सप्ताह तक तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन प्रबंधन ने दूसरे सप्ताह में एक साथ 127 लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी। लॉकडाउन के दौरान विषम परिस्थितियों में कर्मचारियों को निकालने के दौरान कंपनी की तरफ से इसकी कोई ठोस वजह नहीं बताई गई।
कंपनी में कार्यरत है करीब 600 कर्मचारी
अन्य कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में करीब 600 कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिसमें से कई कर्मचारी तो करीब 10 साल से भी ज्यादा समय से कार्यरत हैं। उनकी कहीं पर सुनवाई नहीं हो रही है। लेबर कोर्ट से उनको काफी उम्मीदें हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उनको नियमित करने से बचने के लिए कंपनी ने एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। वहीं अमर उजाला ने इस मामले में कंपनी का पक्ष जानने के लिए प्रबंधन से संपर्क किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें