फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान हिसार जिले के मसूदपुर गांव निवासी अनिल और सोनू उर्फ कद्दू के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि शिकायतकर्ता जब एटीएम से रुपये निकाल रही थी तो अनिल और सोनू ने उसके डेबिट कार्ड का पिन नंबर देख लिया था। महिला को बातों में उलझाकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और बाइक पर सवार होकर चले गए। इसके बाद उन्होंने डेबिट कार्ड का प्रयोग करके 39 हजार रुपये निकाले थे। बता दें कि 2 जुलाई को सिविल लाइंस थाने में एक महिला ने डेबिट कार्ड बदलकर 39 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें