फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: आरोप सामूहिक दुष्कर्म का, मामला निकला अश्लील टिप्पणी का, पोक्सो एक्ट 12 के तहत मामला दर्ज

Wed, 17 Nov 2021 04:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के दो युवकों ने पहले उससे दोस्ती की। अच्छे से जान पहचान हो जाने के बाद आरोपियों ने मौका देखकर उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर उसे एक प्लॉट में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालम विहार क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली नौवीं की छात्रा पर अश्लील टिप्पणी करने एवं छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने दो युवकों पर आरोप लगाया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में पहले से कोई विवाद चल रहा है। महिला थाना वेस्ट पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी भी छात्र हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 साल की नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के दो युवकों ने पहले उससे दोस्ती की। अच्छे से जान पहचान हो जाने के बाद आरोपियों ने मौका देखकर उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर उसे एक प्लॉट में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

दोनों ही परिवार बीते कई सालों से इस कॉलोनी में रहते हैं। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। महिला थाना वेस्ट पुलिस ने आरोपों पर प्राथमिक जांच की तो सामने आया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है, जिसको लेकर केस भी चल रहा है। पुलिस की जांच में सामूहिक दुष्कर्म या दुष्कर्म की बात सही नहीं मिली है। यह जरूर सामने आया है कि लड़की पर कुछ टिप्पणी की गई है, जिस पर पुलिस ने मामले को पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला थाना वेस्ट थाना प्रभारी पूनम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें