फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में बड़ा हादसा: श्मशान की दीवार गिरने से बच्ची सहित चार की मौत, मलबा हटा रही बचाव टीम; देखें Video

Sat, 20 Apr 2024 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

पुलिस के अनुसार घटना शाम 5.30 से 6 बजे के बीच अर्जुन नगर गली नंबर 8 में हुई है। यहां पर श्मशान घाट की 18 फीट ऊंची दीवार अचानक से भरभराकर गिर गई। वहीं दीवार के साथ गली में बैठे लोग मलबे में दब गए।
विज्ञापन
दीवार गिरने से चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सिटी गुरुग्राम के मदनपुरी स्थित श्मशान घाट के पीछे वाले गेट की दीवार गिरने से मलबे में छह लोग दब गए। जिसमें बच्ची सहित चार की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम व अधिकारी मौके पर पहुंच कर मलबा हटाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार घटना शाम 5.30 से 6 बजे के बीच अर्जुन नगर गली नंबर 8 में हुई है। यहां पर श्मशान घाट की 18 फीट ऊंची दीवार अचानक से भरभराकर गिर गई। वहीं दीवार के साथ गली में बैठे लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोग मलबा हटाने में जुट गए। जिला प्रशासन की टीम व अधिकारी मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में जुटे हैं। आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को निकालकर गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान देवी दयाल (72), कृष्ण कुमार (52), मनोज (35) और मासूम बच्ची खुशबू (10) की मौत हो गई। 

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शवों को कब्जे में ले लिया है। आस-पास के लोगों के अनुसार दीवार के साथ यहां लकड़ियां डाली गई हैं। इस वजह से दीवार झुक गई थी। कुछ लोग गली में दीवार के साथ बैठे हुए थे। बच्चे खेल रहे थे तो अचानक दीवार गिर गई। वहां खड़ी कुछ बाइक भी मलबे के नीचे दबी हुई हैं। जिला प्रशासन की टीम घटना स्थल पर मलबा हटाने की कार्रवाई में जुटी है। डीसीपी वेस्ट करण गोयल का कहना है कि दीवार पुरानी थी। उस पर लकड़ियों का दबाव था। जिसके कारण वह गिरी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बच्ची सहित चार को मृत घोषित किया है। जबकि दो घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के लिए जिम्मेवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हलवाई के काम से जुड़े थे मृतक, दीवार के सहारे बैठने का था रुटीन
श्मशान घाट की दीवार गिरने से मरने वाले लोग हलवाई का काम करते थे। जहां पर हादसा हुआ उसके सामने उनका गोदाम था। आमतौर पर लोगों की दीवार के सहारे बैठने की आदत थी। किसी ने सपने में नहीं सोचा था कि इस तरह का हादसा हो जाएगा।

श्मशान घाट को जोड़ने वाला मार्ग भी यहीं से जाता है। जिस समय हादसा हुआ उसके कुछ समय पहले ही एक युवक वहां से हेलमेट लेकर निकला था।

वायरल हो रहा वीडियो
जिस गली में दीवार गिरी है उसी के पास के मकान में एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसमें कैद वीडियो वायरल हो रही है। उसमें दीवार गिरने से पहले व दीवार गिरने के बाद की घटना कैद है।
विज्ञापन

मामले की होगी प्रशासनिक जांच
श्मशान घाट की दीवार गिरने के मामले की प्रशासनिक जांच होगी। जांच किसी मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद तय होगा कि इसके लिए जिम्मेवार कौन है। इसके साथ ही नगर निगम भी अपने स्तर पर शहर के अन्य श्मशान घाटों की स्थित को लेकर एक सर्व कराएगा। -निशांत कुमार यादव , उपायुक्त



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें