फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फास्ट फूड की दुकान में लगी आग, चार कर्मचारी सुरक्षित निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


सोहना। सोहना कस्बे में एक फास्ट फूड की दुकान में आग लग गई। दुकान के अंदर फंसे चार कर्मचारियों को लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। वहीं, फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।


सोहना कस्बे में शनिवार की सुबह वार्ड 5 की शिव कॉलोनी के सर्विस रोड पर स्थित फास्ट फूट की दुकान में बनी रसोई में अचानक आग लग गई। उस समय रसोई में कर्मचारी काम कर रहा था। आग ने भट्ठी पर रखी कढ़ाई में भरे तेल को भी अपनी चपेट में ले लिया । जिसके कारण आग दुकान में तेजी से फैलने लगी। दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखकर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। जिन्होंने दुकान में फंसे चार कर्मचारियों को बाहर निकाला। तथा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। उक्त दुकान को शिव काॅलोनी निवासी अंकुर चलाता है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फायर ब्रिगेड प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि दुकान की रसोई में लगी चिमनी में जमे तेल की चिकनाहट ने तड़का लगाने के दौरान आग को पकड़ लिया था। लोगों के सहयोग के कारण कर्मचारी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें