फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-29 फायर स्टेशन से पहुंची पांच दमकल गाड़ियां, मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन


कई बार हॉल और गोदाम में रखे कबाड़ में लग चुकी है आग

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) में सोमवार रात करीब 10 बजे आग लग गई। बंद परिसर के अंदर रखे कबाड़ और बचे हुए सामान में आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने फायर विभाग को सूचना दी। रात 10.09 बजे सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
करीब छह एकड़ में बना आलीशान केओडी 100 करोड़ से अधिक के लीज रेंट विवाद के कारण सील किया गया था। वर्ष 2022 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा सील किए जाने के बाद से यह परिसर पूरी तरह से बंद पड़ा है। पिछले कुछ वर्षों में यहां आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार बंद पड़े हॉल और गोदाम में रखे कबाड़ में आग लगती है। बार-बार आग लगने की घटनाओं से करोड़ों की यह आलीशान इमारत अब अंदर से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बंद परिसर में बार-बार आग लगना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


250 करोड़ की लागत बना था शानदार केओडी
जनवरी 2010 में करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से केओडी का निर्माण पूरा हुआ था। जुलाई 2010 को यहां देश के 14 राज्यों के जायके वाली प्रसिद्ध कल्चर गली की शुरुआत हुई थी। अपने दौर में यह दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और मनोरंजन केंद्र था। केओडी का नौटंकी महल कोई आम थियेटर नहीं था। यहां मंचन होने वाले ‘जंगूरा- द जिप्सी प्रिंस’ और ‘झुमरू’ शो बालीवुड में खूब मशहूर हुए थे। यहां पर रोजाना करीब 2500 लोग शो देखने और खाना खाने आते थे। केओडी में 1100 से ज्यादा कलाकारों व कर्मचारियों को रोजगार मिला हुआ था।

जुलाई 2022 में हुआ था केओडी सील
करोड़ों रुपये बकाया होने के चलते जुलाई 2022 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने केओडी को सील कर दिया था। इसके बाद से यह बंद पड़ा हुआ है। यहां पर कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। सुरक्षा व रखरखाव संबंधी व्यवस्था नहीं होने के कारण बंद पड़े केओडी परिसर में असामाजिक तत्व घुस जाते हैं। ऐसे में इस परिसर की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। परिसर के अंदर भारी मात्रा में कबाड़, थर्माकोल स्ट्रक्चर और पुराना शो मटीरियल पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


आग लगने की घटनाएं
- 4 सितंबर 2026 को केओडी परिसर में आग लगी थी।
- 15 जुलाई 2026 को प्रवेश द्वार पर लगे थर्माकोल के ढांचे में आग लग गई थी।
- 14 मार्च 2025 को आग लगने के बाद परिसर की कल्चर गली की छत और एक तरफ की दीवार ढह गई थी।
- 26 जुलाई 2023 को परिसर के बेसमेंट में आग लगी थी। यहां पर बैटरी और पेंट के डिब्बे रखे हुए थे।


जांच के बाद ही केओडी परिसर में आग लगने के बारे में पता चल सकेगा। आशंका है कि किसी असामाजिक तत्व ने परिसर से सामान चोरी करने के दौरान कुछ जलाया होगा, जिसके बाद यहां पर आग लग गई होगी। आग लगने से काफी सामान जल गया है। आकलन व जांच के बाद नुकसान के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
- नरेंद्र यादव, वरिष्ठ फायर अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें