फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज से खराब श्रेणी में पहुंच सकती है हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर की हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 184 दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बुधवार से हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो शहर के एक्यूआई में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को एक्यूआई 106 दर्ज किया गया था। इसके बाद रविवार को यह बढ़कर 159 हो गया। वहीं, मंगलवार को 184 तक पहुंच गया। इस तरह तीन दिनों के दौरान एक्यूआई में 78 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदूषण के स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता और बिगड़ने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें