फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निबंध, स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। हरियाणा राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 22 अगस्त से चार सितंबर तक उद्यमिता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 अगस्त को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोहना (गुरुग्राम) में स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग और आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 27 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्लोगन राइटिंग में तनु (कोपा एनसीवीटी) ने पहला, हिमांशु (इलेक्ट्रिशियन प्रथम वर्ष) ने दूसरा व रजनी (स्टेनो इंग्लिश) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में मेधा यादव (स्टेनो हिंदी) ने पहला, भारत (डीएमएम द्वितीय वर्ष) ने दूसरा व पंकज (स्टेनो हिंदी) ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, विचार गोष्ठी में देवकरण (डीएमएम द्वितीय वर्ष) पहले, देवांशी (फिटर प्रथम वर्ष) दूसरे और अमरजीत सिंह (इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी आगामी नौ सितंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर छात्रों की रचनात्मकता और जागरूकता की प्रशंसा करते हुए उन्हें आत्मविश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अनुदेशक सुरेश कुमार, सविता, दरवेश कुमार, नीरज कुमार, देवेंद्र कुमार, धनीराम, ममता और अनिल कुमार सहित अन्य अनुदेशकों के सहयोग से हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें