गुरुग्राम। मेगा स्वच्छता अभियान शुरू होने से पहले ही अधिकारी सड़कों पर उतरकर सफाई व्यवस्था देख रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव के साथ गांव चकरपुर, डीएलएफ फेज-1, सनसेट बोलवर्ड रोड और साउथ सिटी सहित कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जोन-1 क्षेत्र में संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने वार्ड पार्षद अवनीश राघव व वार्ड निवासियों के साथ मिलकर गांव खांडसा में स्वच्छता ड्राइव चलाकर क्षेत्र की गहन सफाई सुनिश्चित की। वहीं, जोन-2 क्षेत्र में संयुक्त आयुक्त विशाल कुमार व पार्षद सुरेखा चौहान ने बाबा प्रकाश पुरी आश्रम के आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया। जोन-3 क्षेत्र में संयुक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव व पार्षद प्रतिनिधि विपिन यादव ने निवासियों के साथ डूंडाहेड़ा बॉर्डर ओल्ड दिल्ली रोड को साफ किया। संवाद