फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की चोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू की छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खेड़कीदौला क्षेत्र में चोरी के करोड़ों रुपये कहां से आए। इस मामले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय करेगा। एसटीएफ की ओर से भेजे गए पत्र के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने एसटीएफ को पत्र लिख कर अब तक की जांच का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय यह जानने में जुटा है कि पैसा किसका था। कितने की चोरी हुई है। एसटीएफ की ओर से रिकवरी कितने की हुई है। एसटीएफ ने अपनी ओर से भेजे गए जवाब में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली फर्म और उससे करीब छह करोड़ की रिकवरी और गिरफ्तार किए गए लोगों की जानकारी दी है।
बता दें कि खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में तीस करोड़ से अधिक की हुई चोरी के मामले में पौने छह करोड़ रुपये रिकवर किया जा चुके हैं। तीन डॉक्टरों सहित 12 लोग इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया, दिल्ली पुलिस का एएसआई विकास गुलिया, गैंगस्टर विकास लागरपुरिया व उसके चाचा को एसटीएफ तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें