फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली से हुआ घायल

Thu, 02 Oct 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी अखलाक
विज्ञापन
अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। इंदाना गांव में 27 सितंबर को पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नूंह पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ताजा कार्रवाई में अपराध जांच शाखा पुन्हाना पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी अखलाक पुत्र याकुब निवासी इंदाना को काबू किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल, कट्टा और एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ है।



सहायक पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि घटना के दिन ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने तीन और आरोपियों को काबू किया है। इनमें फखरुद्दीन पुत्र आस मोहम्मद निवासी सराय खटेला (पलवल), जाहुल पुत्र कासम निवासी इंदाना और अखलाक पुत्र याकुब निवासी इंदाना शामिल हैं।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक अखलाक के पुन्हाना जाने की सूचना पर होडल–पुन्हाना रोड स्थित बंबे के पुल पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान वह बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचा। रोकने पर उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। गोली पुलिस जवान गजेन्द्र की कनपटी के पास से निकल गई। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने दोबारा फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी हवाई फायर किया। आरोपी खेतों की ओर भागा और मोटरसाइकिल फिसलने से गिर पड़ा। इसके बाद उसने फिर गोली चलाई, जिस पर आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर उसके पैर पर गोली मारी और काबू कर लिया।



घायल आरोपी को पहले सीएचसी पुन्हाना और बाद में नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि 27 सितंबर को तावडू और पुन्हाना सीआईए की संयुक्त टीम इंदाना गांव में संदिग्ध वाहन चोरों को पकड़ने गई थी। मुख्य आरोपी आजाद पुत्र सुबे खान ने पुलिस पर सीधा फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद घर पर मौजूद महिलाओं और अन्य आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और पुलिस पर पथराव होने लगा। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। घटना के बाद से ही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी अखलाक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें