फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली की केबल में लगी आग

Fri, 11 Aug 2023 12:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का कहना- घटिया और सस्ती केबल से हो रही घटनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। वार्ड-15 स्थित नगर परिषद कार्यालय के पास बृहस्पतिवार को खंभे पर बिजली की केबल में आग लग गई। केबल में आग लगने की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने तुरंत फीडर बंद कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सोहना शहर में बिजली वितरण निगम द्वारा नए खंभे और नई मेन लाइन की केबल कुछ समय पहले ही कंपनी के ठेकेदारों द्वारा लगवाई गई थी।
लोगों का कहना है कि घटिया और सस्ती केबल लगाने को लेकर विभाग की पोल कुछ ही समय में ही खुलने लगी है। स्थानीय दुकानदारों कपिल गर्ग, श्याम सुंदर मंगला, रिंकू व सुनील ने बताया कि आए दिन बिजली लोड के कारण केबल में आग लग जाती है। थोड़ी तेज हवा चलने पर खंभे टूटकर गिर जाते हैं। क्योंकि बिजली की केबल और घटिया खंभे क्षेत्र की बिजली सप्लाई का लोड नहीं उठा पा रहे हैं। कई जगह नगर में गली-मोहल्ले में खंभे छोटे हो गए है, क्योंकि पुराने समय के ही गड़े हुए थे। छोटे खंभों की वजह से यहां पर बिजली की लाइन लटकी हुई है। जिससे बंदर पूरा दिन उन पर लटके रहते हैं और उन्हें करंट भी लगने का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के दुकानदारों का कहना है कि इन छोटे खंभें को कंपनी के अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से नहीं बदला जा सका। महाराजा अग्रसेन मार्ग पर लोहे के खंभे के साथ में सीमेंटेड खंभे तो लगा दिए, लेकिन बिजली के तारों को शिफ्ट नहीं किया गया। जिससे लोहे के खंभे में करंट आने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि कई बार इससे संबंधित शिकायत विद्युत वितरण कार्यालय में दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। बिजली वितरण निगम के ढीले रवैये से क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।

बिजली की केबल में लगी आग को लेकर जेई अमित कुमार का कहना है कि लोड अधिक होने के चलते ऐसी घटना हो जाती है। अगर केबल घटिया हुई तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें