फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के बुर्जुग पुजारी की गर्दन काट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। कादरपुर स्थित तीज जोहड़ मंदिर (मोहन राम मंदिर) के बुजुर्ग पुजारी की मंगलवार रात को गर्दन काट कर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी । पुजारी के लिए चाय लेकर गए अजय दायमा ने बाबा का सिर कटा हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक पुजारी की पहचान उत्तराखंड निवासी गोविंद दास (90) के रूप में हुई है। कादरपुर निवासी अजय दायमा ने बताया कि वो रोजाना की तरह मंदिर में सुबह करीब छह बजे आए थे । उन्होंने बताया कि मंदिर में बाबा के साथ रहने वाले महिपाल मंगलवार को अपने गांव यूपी चला गया था, इसलिए वह बाबा के लिए सुबह चाय लेकर मंदिर में गए थे। उन्होंने बताया कि जब बाबा को आवाज लगाकर उठाने लगे तो बाबा कुछ नहीं बोल रहे थे, जिसके बाद बाबा के कंबल को उठा कर देखा तो बाबा की गर्दन शरीर से अलग पड़ी थी। उन्होंने इसकी सूचना गांववालों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा गोविंद दास कई सालों से लकवे की बीमारी से ग्रसित थे। बाबा की हत्या से गांव वालों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा कई सालों से मंदिर में धार्मिक आयोजन कर रहे थे। साल में दो बार भंडारा होता था। ग्रामीणों की मानें तो वह अपने पारिवारिक झगड़ों से तंग आकर उत्तराखंड से यहां आए थे और बाबा बन गए थे। उनके दो पुत्र हैं, जो उत्तराखंड में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें