फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ई-व्हीकल को बढ़ावा देने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम तेजी से कार्य कर रहा है। इसी के तहत सेक्टर-42 स्थित निगम कार्यालय में ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गई है, जिसका बृहस्पतिवार को ट्रायल किया गया। इस मौके पर 30 ई-रिक्शा और ई-ऑटो चालकों को जागरूक किया गया। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-3 संजीव सिंगला ने कहा कि ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए निगम हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रहा है। ई-व्हीकल को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ऑटो मालिकों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही जो समस्याएं हैं, उनका भी समाधान करेगा। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि पुराने डीजल ऑटो को ई-व्हीकल में बदलने के लिए सब्सिडी दिए जाने का भी प्रावधान है। इसके तहत नगर निगम 30 हजार रुपये तथा फेम इंडिया प्रोजेक्ट के तहत सरकार द्वारा 35 हजार रुपये की सब्सिडी देने का प्रावधान है। उन्होंने ऑटो चालकों से अनुरोध किया कि वे पुराने डीजल ऑटो के स्थान पर ई-ऑटो या ई-रिक्शा लें। इससे फ्यूल पर खर्च होने वाली धनराशि की बचत होगी तो वहीं गुरुग्राम में पर्यावरण स्वच्छ बनाने में भी योगदान देंगे।
24 घंटे में चार्ज होंगे 30-35 ई-व्हीकल
सेक्टर-42 में स्थापित किए गए चार्जिंग स्टेशन पर एक समय में तीन ई-व्हीकल चार्ज किए जा सकते हैं। 24 घंटे में 30-35 ई-व्हीकल चार्ज किए जा सकते हैं। सेक्टर-29 फायर स्टेशन, सेक्टर-27 सामुदायिक केंद्र तथा सुखराली सामुदायिक केंद्र में भी चार्जिंग स्टेशन जल्द स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें