फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ई-बस की छत पर पेड़ की टहनी लगने से हुई क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
सेक्टर-9 में ईएसआईसी अस्पताल के पास सड़क पर पेड़ की टहनी से छत टकराने के बाद खड़ी बस। फोटो- स
विज्ञापन
सेक्टर-9 में सड़क पर झुके पेड़ की टहनी से टकराई बस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रूटों पर चल रही नई ई-बसों में रूटों की सड़कों पर परेशानी आने लगी हैं। रूट नंबर-315 पर सेक्टर-9 में ईएसआईसी अस्पताल के पास सड़क पर पेड़ की टहनी से बस की छत टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस रूट पर चलते समय तीन-चार बसों की छत को नुकसान हुआ है। ऐसे में ई-बसों का संचालन करने वाली एजेंसी इन क्षतिग्रस्त बसों की मरम्मत करेगी।
विज्ञापन

गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) द्वारा नौ रूटों पर करीब 35 ई-बसों का संचालन शुरू किया है। रूट नंबर 315 पर चलने वाली ई-बसें के संचालन में सड़काें पर झुके पेड़ों की टहनियों के कारण परेशानी हो रही है। रूट पर बसों को चलाने के दौरान सामने से आ रहे वाहनों से बचाव के लिए चालक जब ई-बस को सड़क की बांयी ओर लेकर जाता है तो सड़क किनारे खड़े पेड़ों की टहानियों से बसों की छते टकरा जाती हैं। ई-बसों का संचालन करने वाली एजेंसी ने भी इस बारे में जीएमसीबीएल अधिकारियों को ई-मेल भेजकर रूट पर बसों के क्षतिग्रस्त होने की समस्या से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें