गुरुग्राम। आर्य समाज राम नगर ने रविवार को वेद प्रचार आपके द्वार एवं आर्य सम्मेलन का शुभारंभ सामूहिक प्रभातफेरी से किया। आयुर्वेदाचार्य परमेश्वर अरोड़ा ने ध्वज दिखाकर इसका शुभारंभ किया। प्रभातफेरी मंदिर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरी और आर्य समाज में संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में आर्य लोग शामिल थे। मनीषा, स्वाति, उर्मिल आर्या, दयावन्ति, राम लाल आर्य, प्रभु दयाल चुटानी और ओम प्रकाश चुटानी ने भजन गाए। लोगों ने पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके बाद यज्ञ और सत्संग हुआ। आर्य समाज राम नगर के प्रधान ओम प्रकाश चुटानी ने प्रभातफेरी के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य लाभ, मन में शांति, सकारात्मक ऊर्जा, आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। प्रभातफेरी का समापन समारोह 22 नवंबर को प्रातः 9.30 बजे होगा। संवाद